इंदौर
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से इंदौर के डॉ. शत्रुधन पंजवानी की मौत
पुलकित पुरोहित-विशाल पालीवाल
इंदौर। नोवल कोराना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से देश में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। इंदौर निवासी डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी का कोराना-19 के चलते निधन हो गया। आज तड़के 4.30 बजे डॉ. पंजवानी का निधन हुआ। कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक डॉक्टर की आज कोरोना से मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। बताया जाता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे, ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में आए होंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डॉक्टर पंजवानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्राइवेट प्रैक्टिसनर डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाये गये थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था। लेकिन आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं। डॉ. पंचवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे। इंदौर में संभवता नोवल कोराना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से देश में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। कहा जाता है कि डॉ. शत्रुधन पंजवानी बहुत ही मिलनसार थे...हर दम जरूरतमंद परिवार के बीमार सदस्यों का इलाज फ्री में करते थे। आपके आकस्मिक निधन से इंदौर में शोक की लहर छा गई। वही सिंधी समाज में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। डॉ. शत्रुधन पंजवानी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था ब्राह्मण इंदौर, संस्था दवे ग्रुप, संस्था ब्राह्मण परिवार, इंदौर मेरी पहचान, लक्ष्मीनारायण मित्र मंड़ल, श्री गुटकेश्वर महादेव भक्त मंडल, श्री सांवरिया रामायण मंड़ल, मेवाड़ सांस्कृतिक मंडल सहित सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-पुलकित पुरोहित-विशाल पालीवाल...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!