📅 Friday, 18 September 2026 | 03:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹246,100 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

देव दीपावली पर गौ भक्तों ने किया दीपदान, अहिल्या गौशाला का परिसर हजारों दीपों से जगमगा उठा

📅 01 December 2020, 12:56 AM ✍️ Mukesh Joshi-Narendra Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देव दीपावली पर गौ भक्तों ने किया दीपदान, अहिल्या गौशाला का परिसर हजारों दीपों से जगमगा उठा
देव दीपावली पर गौ भक्तों ने किया दीपदान, अहिल्या गौशाला का परिसर हजारों दीपों से जगमगा उठा

इंदौर । केसरबाग रोड़ स्थित श्री अहिल्या माता गौशाला का परिसर आज शाम कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर हजारों दीपों से रोशन हो उठा। चंद्रमा की दूधिया रोशनी में गौशाला परिसर को आकर्षक रंगोली, पुष्प सज्जा एवं विद्युत सज्जा से श्रृंगारित किया गया था। गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेंद्र धनोतिया, संयोजक सीके अग्रवाल ने बताया कि आचार्य पं. मुकेश शास्त्री और उनके साथी विद्वान आचार्यों ने गौशाला आने वाले भक्तों से पूजा संपन्न कराई। कोरोना त्रासदी को देखते हुए मास्क एवं सामजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। अनेक गौभक्तों ने सपरिवार यहां आकर पहले सप्त गौमाता मंदिर की परिक्रमा कर गौवंश का पूजन किया, फिर गौसेवा के बाद चांदनी रोशनी में चंद्रमा को गाय के दूधयुक्त जल से अध्र्य प्रदान किया और विशेष रूप से बनाए गए जल कुंड में दीप दान भी किया। संध्या को गौशाला परिसर का सुहावना दृश्य देखने लायक था। गौभक्तों ने सप्त गौमाता मंदिर की परिक्रमा कर सुसज्जित गायों का पूजन भी किया। पूजन सामग्री, हरे चारे एवं अन्य पशु आहार की व्यवस्था गौशाला प्रबंध समिति द्वारा की गई थी। सांय 4.30 बजे से रात 8 बजे तक गौशाला परिसर में भक्तों का मेला जुटा रहा। समिति की ओर से गौशाला परिसर में चारों ओर फ्लड लाईट्स का प्रबंध भी किया गया था। देव दीपावली के अवसर पर दीप दान का विशेष महत्व होने से अनेक गौ भक्तों ने संपूर्ण परिसर में दीपों की श्रृंखला लगाकर कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को सार्थक बना दिया। अनेक भक्तों ने गौसेवा के निमित्त दान का पुण्य लाभ भी उठाया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Mukesh Joshi-Narendra Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें