शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट श्री मनोहर व्यास का आकस्मिक निधन
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट श्री मनोहर व्यास पिता गंगाराम जी व्यास (ग्राम. खांखला) का आज दिनांक 14 जुलाई 2026, मंगलवार को आकस्मिक दुःखद निधन हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार को दोपहर 2.00 बजे निज निवास 151/बी संगम नगर, इंदौर, मध्य प्रदेश (योग मंदिर के पास) से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी.
आप सर्वश्री स्व. जगदीश व्यास, शिवलाल व्यास के छोटे भाई एवं प्रकाश व्यास, नितिन व्यास के भाई साहब, सचिन व्यास, जतिन व्यास, अंकित व्यास, पलकेश व्यास, गौतम व्यास, देव्यांश व्यास, गर्वित व्यास के काकाजी, आर्यन व्यास, नव्य व्यास, चिन्मय व्यास, लक्षित व्यास, मिवान व्यास के दादाजी थे. उक्त जानकारी शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे एवं भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं व्यास परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
Anil Bagora-Sunil Paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर से आज ऐतिहासिक निःशुल्क पदयात्रा देवास प्रस्थान करेंगी : शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
इंदौर में 15 अक्टूबर को सरकार का रोजगार मेला, कई बड़ी कंपनियां आएंगी : युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन
इंदौर शहर में पुलिस के रिकॉर्ड में जो भूमाफिया हिस्ट्री शीटर है..! थानों में अनेको FIR है...! कैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफ...?
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण