📅 Saturday, 19 September 2026 | 01:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

ब्रदर्स क्लब इंदौर को दोहरा खिताब

📅 21 December 2022, 06:46 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रदर्स क्लब इंदौर को दोहरा खिताब
ब्रदर्स क्लब इंदौर को दोहरा खिताब

इंदौर : इंदौर जिला वालीबाल संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय गुलाम नबी पहलवान स्मृति छठी ओपन एवं स्कूल वालीबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में जहां ब्रदर्स क्लब इंदौर ने अटल खेल परिसर को 3-0 से वही महिला वर्ग में ब्रदर्स क्लब इंदौर ने मंदसौर टीम को 2-1 से हराकर दोहरा खिताब हासिल किया. 

वही स्कूल वर्ग में एडवांस एकेडमी ने एमराल्ड को 2-0 बालिका वर्ग में मां उमिया पाटीदार A  ने मां उमिया पाटीदार B को 2-1 से हराकर जीत हासिल की. खेली गई स्पर्धा में पुरुष वर्ग में आकाश पठारिया को और बालिका वर्ग में प्राची गोयल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड से नवाजा गया. 

खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गोलू शुक्ला भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ महामंत्री सर्वजीत गोड मयुरेश पिंगले प्रो कबड्डी लीग जयपुर पिंक पैंथर के फिटनेस ट्रेनर भूषण गलांडे, अंकित यादव, लक्ष्मण परदेसी शाहरुख खान, नियाज मोहम्मद खान. सतीश जोशी की उपस्थिति में दिया गया. आयोजक शाहरुख खान ने बताया कि विगत 6 वर्षों से आयोजित की जा रही इस स्पर्धा में हर वर्ष टीमों की संख्या बढ़ती जा रही है और आने वाले वर्षों में यह स्पर्धा को अखिल भारतीय स्तर पर कराई जाएगी. कार्यक्रम का संचालन सरताज अली द्वारा किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें