📅 Wednesday, 09 September 2026 | 03:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,870.62 ▼ -1,262.18 (-1.66%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,150 🥈 चांदी (1kg): ₹223,900 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
इंदौर

भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, मृतक की पत्नी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंका

📅 13 October 2022, 01:34 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, मृतक की पत्नी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंका
भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, मृतक की पत्नी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंका

इंदौर : शहर में एक बार रिश्तों को तार तार करती घटना सामने आई है, जिसमे एक बड़े भाई ने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया और उनकी पत्नी को ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला गली नंबर एक कि है. जहाँ बड़े भाई मज्जू ने छोटे भाई अब्दुल हमीद को पहले मौत के घाट उतारा और बीच बचाओ करने आई मृतक की पत्नी को ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक पेंटर का काम करता था और बाथरूम का उपयोग करने को लेकर बड़े भाई से विवाद हुआ तो बड़े भाई ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मिलकर हमला कर छोटे भाई अब्दुल हमीद को मौत के घाट उतार दिया. बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिसमें उसके हाथ पैर टूट गए उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद आरोपी भाई मोके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें