📅 Saturday, 19 September 2026 | 04:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर जिले में गत वर्ष से अब तक साढ़े 5 इंच से अधिक औसत वर्षा

📅 27 July 2022, 12:52 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर जिले में गत वर्ष से अब तक साढ़े 5 इंच से अधिक औसत वर्षा
इंदौर जिले में गत वर्ष से अब तक साढ़े 5 इंच से अधिक औसत वर्षा

इंदौर : इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक गत वर्ष आज दिनांक तक हुई वर्षा की तुलना में 142 मिलीमीटर (साढ़े 5 इंच) से अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में इस वर्ष अब तक 424.5 मिलीमीटर (16 इंच से अधिक) औसत वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 282.5 मिलीमीटर (11 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 470.8 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 379 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 409.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 512 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 351 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 229.6 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 203.1 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 306 मिलीमीटर, देपालपुर में 301 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 372.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें