📅 Friday, 18 September 2026 | 10:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,518.83 ▲ +204.24 (+0.27%) निफ्टी 50: 23,328.80 ▲ +58.20 (+0.25%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,880 🥈 चांदी (1kg): ₹248,600 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

सर्व ब्राह्मण महिला परिषद ने फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया-वीर सैनिकों की पत्नियों का हुआ सम्मान

📅 04 April 2019, 08:16 PM ✍️ Anil Bagora, Mahesh Joshi... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
 सर्व ब्राह्मण महिला परिषद ने फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया-वीर सैनिकों की पत्नियों का हुआ सम्मान
सर्व ब्राह्मण महिला परिषद ने फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया-वीर सैनिकों की पत्नियों का हुआ सम्मान

इंदौर। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद के तत्वावधान में फाग महोत्सव का भव्य धूमधाम से मातृशक्तियों ने मनाया। समारोह में देश की सीमा पर तैनात वीर सैनिकों की पत्नियों का सम्मान किया गया। सुमधुर भजन गायक भावेश सोनी की टीम की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। एक के बाद एक सुमधुर फाग गीतों और बरसते अबीर-गुलाल से समाजबंधुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पूरा माहौल देश भक्ति के नारों से गूंज उठा।

सर्व ब्राह्मण महिला परिषद अध्यक्ष रामायणी अवस्थी, संयोजक मंजुला शर्मा व सचिव सोनाली जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि फाग उत्सव में मधुर भजनों के साथ माता-बहनों, के साथ नन्हें-नन्हें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तृतियां देकर फाग महोत्सव के साथ ही देशभक्ति रंग में जमकर डुबकी लगाई। चारों तरफ मातृशक्तियां रंग की तरंग में उमंग के साथ थिरक रहे थी। कार्यक्रम में देश की सीमा पर तैनात विभिन्न धर्मों के सैनिक भाइयों की पत्नियों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राजबाला सिंह, शक्ति सिंह, गीता सिंह, अर्चना मिश्रा, माया भारती, सविता जम्मू, ज्योति जांगडे, अर्चना गाडगिल, भूपति शिवाजी आदि विशेष समाजसेविका मौजूद थीं। समारोह की अतिथि कृष्णादेवी शुक्ला, राधिका वैष्णव, प्रमिला शर्मा, वर्षा शर्मा, अंजली शुक्ला, शीला अवस्थी, चीना शुक्ला, चंदा बाजपाई आदि थीं। अतिथि स्वागत ममता तिवारी, निधि मिश्रा, प्रमिला त्रिपाठी, किरण पांडे, संध्या दवे, रितु तिवारी, ने किया। उपरोंक्त जानकारी पालीवाल समाज के युवा समाजसेवी श्री विशाल पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी।

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

लीवाल वाणी ब्यूरो-Anil Bagora, Mahesh Joshi... ✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें