तपोनिष्ठ संत लादूनाथ महाराज का 26 से 28 वां पुण्यतिथि महोत्सव
इंदौर : मालवा-निमाड़ एवं मारवाड़ के बाल ब्रह्मचारी, तपोनिष्ट संत परमहंस सदगुरु लादूनाथ महाराज का 28 वां पुण्यतिथि महोत्सव 26-27 मई 2022 को माली मोहल्ला एमओजी लाइंस स्थित श्री महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरु आश्रम पर महंत श्री रामकिशन महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा।
भक्त मंडल के विजय अग्रवाल, संजय जैन एवं रोहित सियोटा ने बताया कि संतश्री लादूनाथ महाराज गुरु आश्रम न्यास समिति के तत्वावधान में इस अवसर पर राजस्थान एवं मालवा के विभिन्न अंचलों के संत-महंत, विद्वान एवं श्रद्धालु भी आएंगे। पुजारी योगेश सुईवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 26 मई को सुबह 8 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ होगा। शुक्रवार 27 मई को सुबह 10 बजे पाठ की पूर्णाहुति होगी तथा सायं 8 बजे से भजन एवं सत्संग के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान आश्रम स्थित संतश्री लादूनाथ महाराज की प्रतिमा का आकर्षक पुष्प बंगला सजेगा और प्रतिदिन पादुका पूजन भी होगा। महोत्सव में नागौर, करणी नाता, लिम्बी, कैलाश टैकरी के अलावा उज्जैन, रतलाम, ओंकारेश्वर, खेड़ीघाट एवं आसपास के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल