इंदौर
श्रीमती हंगामी बाई जोशी को अनेक संगठनों ने दी श्रद्वाजंलि
paliwalwani
इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के प्रसिद्व वरिष्ठ समाजसेवी स्व. धुलीराम जी जोशी की धर्मपत्नी एवं पालीवाल समाज दर्पण समूह के सर्वश्री गोपाल जोशी, घनश्याम जोशी, श्रवण जोशी, राजेश जोशी की पूज्जनीय माताजी श्रीमती हंगामी बाई जोशी (गांव. साकरोदा) का 27 नवबंर 2017 को इंदौर में श्रीजी शरण हो गया है। पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह सहित अनेक संगठनों ने श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्रीमती हंगामी बाई जोशी धर्मनिष्ठ, मृदुभाषी महिला थी
श्रीमती हंगामी बाई जोशी लगभग 96 उम्र की वरिष्ठ समाजसेवी महिला थी। आप काफी धर्मनिष्ठ, मृदुभाषी महिला के नाम से समाज में प्र्रसिद्व थी। कुछ समय ये तबियत नरम-गरम चल रही थी। श्रीमती हंगामी बाई जोशी के निधन के समाचार मिलते ही पालीवाल समाज ओर शिक्षा, मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई। पालीवाल समाज अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी ने कहा कि समाज ने एक गौरवशाली महिला को खो दिया। वही कई महिलाओं ने अपना एक निजि मार्गदर्शक भी खोया।
विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्वाजंलि
श्रीमती हंगामी बाई जोशी (केसर देवी) को सर्वश्री पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह, संस्था ब्राह्मण परिवार, मेनारिया युवा समाचार पत्र, श्री रामचंद्र अमर रहे मित्र मंड़ल, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, घनश्याम पालीवाल, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी के राष्टीय अध्यक्ष जसराज मेहता, मेनारिया ब्राह्मण समाज ग्रुप, श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ, पालीवाल सखी, मालवा मेवाड रेल यात्री संघ, श्री चारभुजा मित्र मंड़ल, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, संस्था दवे ग्रुप, मामादेव जिर्णोद्ववार भक्त मंड़ल, श्री मामादेव जी का आशीर्वाद, श्री चारभुजानाथ भक्त मंड़ल, श्री चारभुजा सेवा मंड़ल, पालीवाल समाज मंदसौर अध्यक्ष पुरूषोत्तम पुरोहित, मंत्री किशन व्यास, भोपाल अध्यक्ष जयराम पालीवाल, सोहन जोशी, किशन जोशी, डाॅ. जी.आर. पुरोहित, मेवाड़ मंडल भोपाल अध्यक्ष राकेश पालीवाल, संतोष पालीवाल, धर्मेन्द दवे, उज्जैन अध्यक्ष लालुराम दवे, सांई भक्त राजेन्द्र जोशी, नारायण जोशी (बालाजी केटरर्स), ललित पुरोहित, रोशन पालीवाल, भाजपा नेता टीकम जोशी, भोलाशंभु बागोरा, कमल व्होरा, सांई ज्योति फाउंडेशन, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, पालीवाल ब्राह्मण युवा मंड़ल, मेनारिया महिला मंड़ल, पालीवाल रामायण मंड़ल, श्री रामायण शिव भक्त मंड़ल, बालक बागोरा मित्र मंडल, भैरूनाथ मानस मंडल, श्रीजी प्रेस क्लब नाथद्वारा, संस्था मेवाड़ मंड़ल, मेवाड़ मड़ल, संस्था शिखर, संस्था प्रयास, इंदौर मेरी पहचान सहित अनेक संगठनों ने आत्मीय श्रद्वाजंलि अर्पित की।
समाजसेपियों ने जताया दुःख ...
. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे-
जयराम पालीवाल भोपाल समाज अध्यक्ष
. हमने एक अच्छी समाजसेविका को खो दिया। श्री चारभुजा जी उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे-
सुनील पालीवाल संपादक-पालीवाल वाणी
. भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और उनके परिवार को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करे-
राजेश जोशी, लोकेश मेहता मेनरिया ब्राह्मण समाज इंदौर
. मेनारियाब्राह्मण समाज महिला मंडल के सभी महिला मंडल की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित हें-
मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला मंडल इंदौर
. प्रभु श्रीनाथजी उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजन को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रभु उन्हें प्रदान करें -
भरत कुमार पालीवाल अधिवक्ता नाथद्वारा
पालीवाल वाणी ब्यूरो-
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-
Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...