📅 Sunday, 25 October 2026 | 09:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

यूक्रेन की राजधानी में धमाके, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अगले 24 घंटे अहम : यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र

📅 28 February 2022, 11:03 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यूक्रेन की राजधानी में धमाके, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अगले 24 घंटे अहम : यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र
यूक्रेन की राजधानी में धमाके, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अगले 24 घंटे अहम : यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र

रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर हमला

संयुक्त राष्ट्र के परमाणु वॉचडॉग का कहना है कि मिसाइलों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर हमला किया है. हालांकि इससे इमारतों को नुकसान या रेडियोएक्टिव सामग्री के रिलीज होने के संकेत की खबर नहीं है.

संयुक्त राष्ट्र करेगा दो बैठक : यूक्रेन-रूस युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र 2 बैठकें करेगा.

कीव और खार्किव में धमाके : यूक्रेन की स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशंस एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन ने बताया कि सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहर खार्किव में धमाकों की आवाज सुनी गई. टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि इससे पहले कीव में कुछ घंटों के लिए शांति थी.

यूक्रेन को ऑस्ट्रेलिया से मिलेंगे हथियार : यूक्रेन को रूसी आक्रमण का विरोध करने में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया घातक सैन्य उपकरण प्रदान करेगा- एपी

यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र : दिल्ली- यूक्रेन में फंसे 249 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना हुई पांचवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची. एक छात्रा ने बताया, “हम वापस आ गए हैं तो हमें बहुत खुशी है। यूक्रेन में हमारे लिए स्थिति बहुत कठिन थी, हम आशाहीन हो गए थे.”

यूक्रेन से गुजरात लौटे छात्र : गुजरात के करीब 100 छात्रों का आज सुबह गांधीनगर में सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्वागत किया. ये छात्र यूक्रेन से मुंबई और दिल्ली में उतरे और वोल्वो बसों से गुजरात लाए गए हैं.

यूक्रेन की राजधानी में धमाके, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अगले 24 घंटे अहम : यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र

यूक्रेन की राजधानी में धमाके, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अगले 24 घंटे अहम : यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र

यूक्रेन की राजधानी में धमाके, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- अगले 24 घंटे अहम : यूक्रेन से दिल्ली आए छात्र

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें