देश-विदेश

एक सप्ताह में 400 मौतें-हजारों बेघर : सूडान में क्यों भड़की है हिंसा

Paliwalwani
एक सप्ताह  में 400 मौतें-हजारों बेघर : सूडान में क्यों भड़की है हिंसा
एक सप्ताह में 400 मौतें-हजारों बेघर : सूडान में क्यों भड़की है हिंसा

सूडान :

सूडान पिछले एक सप्ताह से हिंसा की आग में झुलस रहा है। 15 अप्रैल 2023 से सूडान में शुरू हुई हिंसा में अभी तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी खार्तूम सहित सूडना के कई शहरों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हजारों लोग बेघर हो गए। बम-गोलों की बारिश से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों में दुबक कर रहने को विवश हैं।

आलम यह है कि राजधानी खार्तूम तक में कई अस्पताल तक बंद हो गए हैं। इस हिंसा के बीच भारत के भी कई लोग सूडान के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं। जिन्हें वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक की थी। इस हिंसा के कारण सबसे ज्यादा परेशानी सूडान की महिलाओं और बच्चों को हो रही है। यौन शोषण, बलात्कार जैसी घटनाएं यहां काफी बढ़ गई है। प्रग्नेंट महिलाओं को न डॉक्टर मिल रहे हैं और न क्लीनिक। इस विषम परिस्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग ने चिंता जताई है।

दुनिया के मानचित्र में कहां है सूडान?

सूडान अफ्रीका महादेश में है। 2011 के गृह युद्ध और दक्षिण सूडान के अलग होने से पहले तक सूडान अफ्रीकी महादेश का सबसे बड़ा देश हुआ था। इस देश की सीमाएं सात देशों से लगती है। सूडान के उत्तर में शक्तिशाली देश मिस्र तो पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिहाज से अहम लाल सागर सूडान के उत्तर-पूर्व में स्थित है। दक्षिण में दक्षिण सूडान स्थित जबकि पश्चिम में चाड और लीबिया है।

✅Crisis of Sudan .

✅So map is important for #UPSCCSE

?Surrounding counties are as

1.Egypt

2.Libya

3.Chad

4.Central African Republic

5.South Sudan

6.Ethiopia

7.Eritrea

8. Red Sea #SudanCrisis pic.twitter.com/uYVSPipq1y

— THE UPSC SHOW BY SAURAV (@theupscshow) April 19, 2023

दो जनरलों में चल रही टशन के कारण सूडान में हिंसा

सॉवरेन काउंसिल के डिप्टी और RSF प्रमुख मोहम्मद हमदान दगालो यानी हेमेदती देश के दूसरे नंबर के नेता हैं। इस समय सूडान में भड़की हिंसा के पीछे सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान और RSF प्रमुख मोहम्मद हमदान दगालो के बीच चल रहा टशन है। करीब एक लाख की तादाद वाली रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स के सेना में विलय के बाद बनने वाली नई सेना का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर सहमति नहीं बन पा रही है।

सूडान में क्यों भड़की है हिंसा?

यूं तो सूडान में संघर्ष 2021 से ही चल रहा है। इसके पीछे नागरिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की मांग है। लेकिन अभी जो हिंसा शुरू हुई है उसके पीछे मुख्य विवाद सेना और अर्धसैनिक बल 'RSF' के विलय को लेकर है। दरअसल आरएसएफ के जवानों को अपने लिए खतरा मानते हुए सेना ने पिछले सप्ताह इनकी तैनाती को बदलते हुए नई व्यवस्था शुरू की। इसे लेकर RSF जवानों में नाराजगी है।

फोटो : सोशल मीडिया

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Trending News