📅 Wednesday, 14 October 2026 | 11:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

मैं खाना खा लूं तो क्या बदल जाएगा : सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने से इनकार : आज हाई कोर्ट में सुनवाई

📅 16 July 2026, 11:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मैं खाना खा लूं तो क्या बदल जाएगा : सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने से इनकार : आज हाई कोर्ट में सुनवाई
मैं खाना खा लूं तो क्या बदल जाएगा : सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने से इनकार : आज हाई कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर आंदोलन में बीते 19 दिनों से अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट और साइंटिस्ट सोनम वांगचुक की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर सोनम के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वो पहले से काफी पतले-दुबले नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार भूख हड़ताल की वजह से सोनम का करीब 9 किलोग्राम वजन घट चुका है. बुधवार को उनका जबरन अनशन तुड़वाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिस पर आज, 16 जुलाई 2026 को सुनवाई होने वाली है.

खाना खा लेने से क्या बदल जाएगा?

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले सोनम वांगचुक ने सपोर्ट्स को संबोधित करते हुए पूछा कि अगर वो अपना अनशन तोड़ देते हैं तो उससे क्या बदल जाएगा? क्या उनके खाना खा लेने से आंदोलन का उद्देश्य पूरा हो जाएगा? उन्होंने समर्थकों से अपील की कि उनकी सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की बजाए आंदोलन के मोटिव और मांगों पर ध्यान देना चाहिए. वीडियो मैसेज में सोनम वांगचुक ने कहा कि उनकी हालत अभी इतनी गंभीर नहीं हुई है कि अगले कुछ दिनों में मौत हो जाए.

CJP का देशव्यापी भूख हड़ताल

सोनम ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में सेहत को लेकर ज्यादा चिंता वाली बात नहीं है, वो कुछ दिन और अपना अनशन जारी रख सकते हैं. इस बीच सोनम के सपोर्ट में सीजेपी ने गुरुवार को एक दिन के लिए देशव्यापी भूख हड़ताल का आह्वान किया है. सीपेजी का कहना है कि यह अभियान केवल सोनम वांगचुक के समर्थन के लिए नहीं, बल्कि छात्रों और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार का ध्यान खींचने के लिए आयोजित किया जा रहा है.

सोनम ने माना- मांसपेशियां हुईं कमजोर

अपने वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि अनशन खत्म कर देना मतलब, सरकार को ये मैसेज देना है कि हमारा आंदोलन सीरियस नहीं है. हालांकि सोनम ने ये जरूर कहा कि लगातार अनशन की वजह से उनके शरीर की मांसपेशियां कमजोर हुई हैं, लेकिन उनका हार्ट और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. उन्होंने समर्थकों से आग्रह किया कि वे उनसे अनशन समाप्त करने की अपील करने के बजाय 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हों.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें