RBI का सनसनीखेज खुलासा : 2000 का नोट अब भी वैध?
नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नया डेटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि नोटबंदी और क्लीन नोट पॉलिसी के बावजूद अब भी 5817 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट लोगों के पास या मार्केट में मौजूद हैं।
RBI ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल नोटों का 98.37% वापस बैंक तक आ चुका है। हालांकि, 1.63% नोट अभी भी लोगों के पास हैं। ये आंकड़े 31 अक्टूबर 2025 तक के हैं।
RBI Update On Rs 2000 Notes: देशभर में 2000 रुपये के नोट फिर चर्चा में हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नया डेटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि नोटबंदी और क्लीन नोट पॉलिसी के बावजूद अब भी 5817 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट लोगों के पास या मार्केट में मौजूद हैं। ज्यादातर लोग मान चुके थे कि ये नोट पूरी तरह सिस्टम से बाहर हो चुके हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल ही नहीं है।
इतने नोटों की वापसी
RBI ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल नोटों का 98.37% वापस बैंक तक आ चुका है। हालांकि, 1.63% नोट अभी भी लोगों के पास हैं। ये आंकड़े 31 अक्टूबर 2025 तक के हैं। RBI ने यह भी स्पष्ट किया कि नोट सर्कुलेशन से हटाए जाने से पहले भी कानूनी मुद्रा बने रहेंगे।
क्लीन नोट पॉलिसी
भारत में 2000 रुपये के नोट नवंबर 2016 में पेश किए गए थे। उस समय नोटबंदी के तहत 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद, 19 मई 2023 को RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया। उस समय सर्कुलेशन में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट थे, जो अब घटकर 5817 करोड़ रुपये तक रह गए हैं।
क्या 2000 का नोट अब भी वैध?
RBI ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट अभी भी कानूनी मुद्रा हैं और इन्हें किसी भी लेनदेन में स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि, इनकी छपाई बंद कर दी गई है और बैंक अब इन्हें दोबारा जारी नहीं कर रहे हैं। 19 मई 2023 से RBI के 19 रीजनल ऑफिसों में जनता अपने नोट जमा या एक्सचेंज कर सकती है। 9 अक्टूबर 2023 से यह सुविधा इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी उपलब्ध है।
यहां हो सकते हैं ये नोट?
विशेषज्ञों का कहना है कि बचे हुए नोट ग्रामीण इलाकों या नकद-आधारित व्यापारों में फंसे हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इन्हें स्मृति या कलेक्शन आइटम के रूप में संभालकर रखे हुए हैं। RBI समय-समय पर 2000 रुपये के नोटों की वापसी पर अपडेट जारी करता रहेगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त