📅 Tuesday, 08 September 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,647.93 ▼ -867.47 (-1.13%) निफ्टी 50: 23,647.35 ▼ -250.35 (-1.05%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,720 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी : 20 दिसंबर को वोटिंग और परिणाम एक साथ

📅 29 November 2024, 01:56 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी : 20 दिसंबर को वोटिंग और परिणाम एक साथ
राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी : 20 दिसंबर को वोटिंग और परिणाम एक साथ

नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 20 दिसंबर 2024 को चुनाव होंगे। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

आंध्र प्रदेश की तीन, ओडिशा, हरियाणा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। 10 दिसंबर नामाकंन की आखिरी तारीख है। 11 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी। 13 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 20 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गणना होगी।

हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली करारी हार के बाद राज्यसभा चुनाव में भी विपक्षी की बड़ी परीक्षा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें