📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अपराध

डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार : पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा

📅 04 May 2024, 08:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार : पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा
डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार : पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा

बड़वानी. उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को दुष्कर्म के आरोप में महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बीते दिनों एक महिला ने उनके खिलाफ रेप का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। 

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी पहले खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। वहीं साल 2016 में बड़वानी में एसडीएम रहे थे। इस दौरान आरोपी कलेक्टर पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे डराया करता था। इस मामले में पीड़िता ने चार दिन पहले मामले में खराड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। पुलिस ने दबिश देकर कल गुरुवार रात को उसे भोपाल से उनको गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार दोपहर महिला थाने में उनके प्रकरण की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से शाम को उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुके है। वही बीते वर्ष से डिप्टी कलेक्टर के रुप में बड़वानी में उसका तबादला हुआ था। हाल ही में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले उसका उज्जैन ट्रांसफर हुआ है। 

अभयसिंह खराड़ी के खिलाफ पीड़िता ने बीते महीने 29 अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बड़वानी महिला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कई जिलों में सर्चिंग की। इसके बाद साइबर टीम की मदद से उसे भोपाल में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। 

डॉ. अभयसिंह खराड़ी पर बड़वानी में धारा 376 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज होते ही वह उज्जैन डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहते हुए फरार हो गया था। इसे लेकर बड़वानी से महिला थाना प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। हालांकि खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल बंद कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची और फिर वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा

कुछ साल पहले अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुका है। उसकी कार्यप्रणाली को लेकर वह चर्चा में रहा है। वहीं उसकी पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद बीते साल ही प्रमोशन के बाद उसे बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रुप में भेजा गया था। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें