📅 Sunday, 06 September 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
ऑटो - टेक

भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार टोयोटा मिराई

📅 16 March 2022, 11:14 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार टोयोटा मिराई
भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार टोयोटा मिराई

(टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बुधवार को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) के साथ अपने पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में भारत का पहला ऑल-हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक वाहन Mirai (मिराई) लॉन्च किया। Toyota Mirai (टोयोटा मिराई)  दुनिया के पहले हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FCEV) में से एक है और यह शुद्ध हाइड्रोजन से पैदा होने वाली बिजली से चलता है। इसे एक वास्तविक शून्य-उत्सर्जन वाहन भी माना जाता है, क्योंकि कार टेलपाइप से सिर्फ पानी का उत्सर्जन करती है।

646 किमी की रेंज : वाहन निर्माता ने कहा कि Toyota Mirai FCEV की दूसरी पीढ़ी को कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के प्लांट में बनाया जाएगा। इसे दिसंबर 2020 में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। कंपनी का दावा है कि इस कार में सिर्फ पांच मिनट में ईंधन भरा जा सकता है। यह कार एक बार फुल टैंक ईंधन भरने पर 646 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। 

टोयोटा मिराई एफसीईवी सेडान एक हाई-प्रेशर हाइड्रोजन ईंधन टैंक, एक इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। पावरट्रेन हाइड्रोजन को पानी और ऑक्सीजन में तोड़ता है और उससे एनर्जी पैदा करता है। इंटरनल कंब्शन इंजन की तरह गैस उत्सर्जित करने के बजाय, हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावरट्रेन टेलपाइप से पानी का उत्सर्जन करता है। 

टोयोटा मिराई एफसीईवी को पेश करने के लिए टोयोटा और आईसीएटी के बीच सहयोग के बारे में बोलते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसका मकसद हाइड्रोजन, एफसीईवी टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूकता फैलाना है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें