ज्योतिषी

आज का राशिफल 2 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 2 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 2 अगस्त 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों को अच्छे से पूरा करेंगे। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। पारिवारिक वस्तुओं की खरीददारी में फिजूलखर्ची भी हो सकती है। अपने बजट का ध्यान जरूर रखें क्योंकि अभी आय के स्त्रोत ज्यादा प्रशस्त नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। 

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने नजदीकी मित्र से जरूर विचार विमर्श करें, आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। तथा आपको मानसिक और आत्मिक सुकून भी मिलेगा। आपका अपने कार्यों के प्रति समर्पण भावना आपके लिए कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त करेगा और फायदा भी होगा। दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की बजाय पहले परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन करें। 

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके स्वास्थ्य मे किसी प्रकार की समस्या लेकर आ सकता है। विद्यार्थी लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं। आपकी अपने काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और कुछ विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाएंगे। आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। परंतु समय का भरपूर सदुपयोग करना आप की कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि आज आप अपनी बल व बुद्धि से काफी सारी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेगे और आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपके पास कमी थी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। कड़वे अनुभवों से सीखकर आप अपने जीवन शैली में बदलाव लाएंगे, जो कि बेहतरीन साबित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। ध्यान रखें कि कुछ मतलबी लोग आप से नजदीकियां बनाने की कोशिश कर सकते हैं। बहकावे में ना आए। 

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई मन मुताबिक बात बनने से या किसी प्रिय वस्तु के अचानक मिल जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया विश्वास और आत्म बल को और अधिक बढाएगा। तथा काम में भी मन लगा रहेगा।  बेहतर है कि दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कामों को पहली प्राथमिकता दें। समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी भी बने।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वर्तमान बेहतरीन समय का पूरा सदुपयोग करें। दोपहर बाद अचानक सकारात्मक स्थिति बनेगी। आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को क्रियान्वित करते जाएंगे। पैसे संबंधित लेनदेन करते समय किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी से सब व्यवस्थित भी हो जाएगा। इस समय आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि आज पारिवारिक लोगों के साथ शॉपिंग जैसे कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आप पारिवारिक व्यवस्था को भी उत्तम बनाए रखने में आप का प्रयास कामयाब रहेगा। घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। 

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि आज बिजनेस में कोई कॉन्ट्रैक्ट या सरकारी काम मिलने की संभावना है। इसलिए ध्यान अपने कार्य पर पूरी तरह केंद्रित रखें। आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में कोई बोनस अथवा तरक्की मिल सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। 

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके  प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। लेकिन माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ आप पार्टी करने की सोच सकते हैं. अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। इसलिए किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना लाभदायक साबित होगा।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके कुछ मित्र भी आपके विरोधी नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। व्यवसाय अथवा कामकाज को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उच्चाधिकारी आपको पदोन्नति भी दे सकते हैं।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो रही हैं, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें। नजदीकी संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार जनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बना लेंगे। आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News