ज्योतिषी

आज का राशिफल 8 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 8 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 8 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने में अपना समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा और आपको थकान भी महसूस होगी। ऑफिस में आज आपके साथियों का आपकी पदोन्नति देखकर मूड खराब हो सकता है, इसके कारण वह आपके साथ कोई अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु आपसे जलेंगे, लेकिन आपको उन को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना होगा, नहीं तो आपकी प्रगति रुक सकती है।

भाग्यशाली अंक- 4

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन सांसारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य भी मिलता दिख रहा है। संतान की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार जाएं कयोंकि उसमें आपकी बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है इसलिए सतर्क रहें। आज आपके परिवार में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा।

भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप कष्टदायक रह सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में आपकी सीनियर से किसी मुद्दे पर बहस बाजी हो सकती है, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपने घर गृहस्ती के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। दांपत्य जीवन कुछ तनावमय रह सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली अंक- 2

● कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सुखों की पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होते दिखेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने से आपको धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन किसी अतिथि के आगमन पर आज धन खर्च भी हो सकता है। यदि आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करेंगे, तो उसमें भी सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो इस मामले में आज आपकी किसी अधिकारी से बहसबाजी को सकती है।

भाग्यशाली अंक- 4

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। आज आपके आसपास का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोविनोद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में यदि आपके अधिकारियों से आपकी किसी बात पर बहस बाजी होती है, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

भाग्यशाली अंक- 9

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई डील के फाइनल होने से आश्चर्यचकित हो सकते हैं, लेकिन आज घर में आपके जीवन साथी व आपकी संतान में से किसी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा व धन भी खर्च होगा। आज आपको यदि किसी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो ध्यान देना होगा कि अपने मन को नियंत्रण में रखें व तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपको यदि किसी मित्र से सलाह मिलती है कि आप कोई जोखिम भरा कार्य करें, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसमें भविष्य में आपको नुकसान ही होगा।

भाग्यशाली अंक- 3

 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अपने संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं को बनाएंगे, जिसमें आपको उनके साथ की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज आप अपनी किसी पुरानी बात को सोचकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको उसे छोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। रात्रि के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 1

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में एक बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आपको संतोष होगा, जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता भविष्य के लिए कम होगी। यदि आज आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई वाद विवाद होता है, तो उसे बातचीत से ही सुलझा लें, लेकिन सायंकाल के समय आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपको थोड़ा तनाव दे सकता है। 

भाग्यशाली अंक- 8

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है।

भाग्यशाली अंक- 4

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में आज आपकी पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे व आपकी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी ऐसे कार्य को पूरा कर सकते हैं, जो लंबे समय से रुका हुआ था। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को आज किसी नई प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली अंक- 3

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन संपत्ति के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो उसमें आज आपको उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। पुराने मित्रों के मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली अंक- 9

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी सुखद व हर्षवर्धन रहेगा। व्यापारियों का काम धंधा मंदा चल रहा था, तो वह आज फिर तेजी पकड़ सकता है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी एग्जाम को दिया है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। नौकरी में आज अपने सीनियर्स को जो भी आईडिया देंगे, वह उसे मांगते नजर आएंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

भाग्यशाली अंक- 4

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है...!

ये खबर भी पढ़े : 

● चौबोली की प्रेम कहानी

● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो

Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार

● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद

● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

● भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi

 Weightloss Trick : घर बैठे हॉरर फिल्म देखने से भी कम हो सकता है मोटापा, 
आधे घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा असरदार है यह तरीका

 क्या डार्क सर्कल की वजह से बेजान दिखने लगा है आपका चेहरा?, इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल,
लौट आएगा निखार


•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News