📅 Wednesday, 30 September 2026 | 07:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 1 मार्च 2022 : आय में बढ़ोतरी होगी, वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें

📅 01 March 2022, 01:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 1 मार्च 2022 : आय में बढ़ोतरी होगी, वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें
आज का राशिफल 1 मार्च 2022 : आय में बढ़ोतरी होगी, वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें

हम आपको 1 मार्च 2022 का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए 

1 मार्च 2022 दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा. आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी. प्रेम एवं संतान का ख्याल रखें. क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें.

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आपकी व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी. यात्रा से कष्ट सम्भव है. क्या न करें- आज अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें.

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. प्रेम में दरार पड़ सकती है. आपकी नौकरी एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी. आप मानसिक तौर पर उलझन महसूस कर सकते हैं. क्या न करें- आज कुटुम्बों से कलह की शुरुआत ना करें.

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. क्या न करें- आज के दिन किसी चीज की अति ना करें.

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आप मानसिक तौर पर उलझे रहेंगे. प्रेम में कलह हो सकता है. आपका व्यापार रूक-रूककर चलता रहेगा. क्या न करें- आज के दिन अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें.

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन आप नकारात्मक सोच वाले लोगों के सम्पर्क में आएंगे. सीने में विकार हो सकता है. आपके संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें-आज घरेलू कलह की शुरुआत ना करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज नाक-कान गले की परेशानी को हल्के में ना लें.

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मुख रोग का शिकार हो सकते हैं. आपके प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी. व्यापार काफी अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज किसी तरह का निवेश ना करें.

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे. आपका व्यापार नरम-गरम बना रहेगा, लेकिन फिर भी रौब और रूआब बना रहेगा. क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें.

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा. आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी. सिर दर्द और नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं. क्या न करें- आज व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें.

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी. व्यापार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. आपका रूका हुआ धन वापस मिलेगा. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें