ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 3 नवंबर 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते है। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार पाने के अवसर प्रप्त होंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलाने का मौका मिलेगा। आपके व्यापार की गति में वृद्धि होगी।
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी अजनबी की वजह से आपको मुड थोडा ख़राब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा। मेहनत के बल पर आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। कोई जरुरी काम पड़ने से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम कैंसिल करना पडेगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यापार में आपको मन मुताबिक मुनाफा होगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी। प्रशासनिक क्षेत्र के कार्यरत लोगों को अधिकारी वर्ग से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस होगी। लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। जीवनसाथी से चल रही अन-बन आज समाप्त होजाएगी रिश्ते में मधुरता आएंगी। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट्स के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन अच्छा रहने वाला है। आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सही योजना के तहत करियर में बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सहयोगी आपके कार्य में आपकी मदद करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि अधिक रहेगी। परिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन धैर्य से काम करना ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कई दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। किसी दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। पहले की गयी मेहनत का पॉजिटिव परिणाम मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े है, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अन-बन समाप्त होगी।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो पूरा कर लेंगे। आपको अपने सेहत के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह लाभदायक रहेगी।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन नए कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी।आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियाँ तलाश कर लेंगे। जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको आगे बढ़ने के कई नए रास्ते खुलें मिलेंगे। व्यापार में आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। छात्रों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए आप नई योजना बनाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी भी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आएंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





