ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको नए वाहन का सुख मिलता दिख रहा है। आज आपकी नए वाहन मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से यदि किसी नए कार्य में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपकी सेहत खराब होने के कारण थोड़ी गड़बड़ हो सकती है, इसलिए आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्रो से व्यापार की किसी डील को फाइनल करने पर बातचीत कर सकते हैं।
● Hindu Rituals : शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें यह चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन, जान लें
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज जीवन साथी से आप कुछ मुद्दों पर बातचीत करेंगे, अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। नहीं तो आपका प्रियजन आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसमें कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करने पर बातचीत हो सकती है। आज व्यापार में आप किसी डील के फाइनल ना होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
● भूमि आंवला पेट के रोगों के लिए चमत्कारी औषधि : फायदे और सेवन का सही तरीका
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास रहेगा, जिसके कारण आप उन कार्यों को करेंगे, जिनसे आप अक्सर कतराते थे। आपके वह कार्य पूरे भी अवश्य होंगे और आपको उनसे लाभ भी अवश्य मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज व्यापार में लाभ मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आज आपको खानपान से परहेज रखना होगा, क्योंकि तेज मिर्च मसालों वाला भोजन आपको परेशान कर सकता है, जिसके कारण आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट के कारण व्यवसाय की कुछ डीलों को भी आज आप आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि इसमें कोई ऐसा जरूरी दिल ना हो, जो भविष्य में आपके लिए परेशानी खड़ी कर दे। सायंकाल का समय आज आप आपके घर किसी अतिथि आगमन हो सकता है।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज उनको कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लग लगेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को आज जिस विषय में कमजोर हैं, वह आज उसी का अध्धयन ध्यान लगाकर करेंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी शुभ सूचना को पाकर प्रसन्न होंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक प्लेस पर जा सकते हैं।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी आंखों से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको उसका विशेष ख्याल रखना होगा। टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। आज आपको कुछ बेवजह के खर्चा परेशान कर सकते हैं, इसलिए आपको आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। आज के दिन आपको व्यवसाय में एक के बाद एक नए लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा, जिन्हें दूर करने मे आज आप पूरा दिन व्यतीत कर देंगे। घर परिवार में आज कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं, जिनके कारण आप उलझनों में फंसे रहेंगे, लेकिन आज आप सायंकाल के समय बातचीत से उन सभी समस्याओं का हल खोज सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने आप को फिट रखने के लिए योगा, जिम क्लास जाना भी जरूरी है, तभी आप अपने आप को फिट रख सकेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आए, तो आपको उनके प्रति सचेत रहना होगा।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है, जिसको देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी व आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओ की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने किसी परिजन से सोच विचार करना होगा। यदि आज आपने किसी से धन उधार लिया, तो आप उसमें भविष्य में उसमें बुरे फंस सकते हैं व उसे उतार पाना भी आपके लिए मुश्किल होगा। आज आपको अपने किसी परिचित से दुखद समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। आज आपको भावनाओं में बहकर किसी को भी कुछ भी बोलने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका कोई परिजन इस बात पर बुरा मान सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विचार विमर्श कर सकते हैं।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने भाई बहनों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने भाई व बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमें आपको धन लाभ भी हो सकता है। परिवार के सदस्यों द्वारा आज आपके लिए किसी सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। परिवार में यदि विवाह योग्य कोई जातक है, तो उनके लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। संतान को आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उनको भविष्य में वह धन आपका दोगुना होकर मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर व्यापार के किसी भी निर्णय को नहीं लेना है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने पिताजी से कोई महत्वपूर्ण सलाह ले सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज अपने साथी से कोई मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सायंकाल के समय यदि आस पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उससे दूर रहना ही बेहतर होगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने के लिए किसी परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनको वेतन वृद्धि जैसी सूचना प्राप्त होगी। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने काफी शत्रुओं को भी मात दे सकते हैं। आज आप अपनी संतान की शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





