📅 Sunday, 25 October 2026 | 02:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

अगले हफ्ते से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, मंगल और चंद्र बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग

📅 02 April 2025, 01:31 PM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अगले हफ्ते से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, मंगल और चंद्र बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग
अगले हफ्ते से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, मंगल और चंद्र बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग

Mahalaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ राजयोग का निर्माण करते हैं, बता दें कि 3 अप्रैल को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि 6 अप्रैल को चंद्रमा कर्क राशि में संचऱण करेंगे, जिससे कर्क राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनने जा रही है। इस युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें