📅 Monday, 28 September 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

400 साल बाद इस तरह की बड़ी खगोलीय घटना… 21 को नजदीक आएंगे गुरु-शनि

📅 11 December 2020, 02:21 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
400 साल बाद इस तरह की बड़ी खगोलीय घटना…   21 को नजदीक आएंगे गुरु-शनि
400 साल बाद इस तरह की बड़ी खगोलीय घटना… 21 को नजदीक आएंगे गुरु-शनि

इंदौर। इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना के तहत आगामी 21 दिसंबर को गुरू और शनि 0.1 डिग्री से एक दूसरे के नजदीक दिखाई देंगे। यह घटना शुरू हो चुकी है। हर शाम आप दोनों ग्रहों की नजदीकियां बढ़ते देख सकते हैं।400 साल बाद इस तरह की खगोलीय घटना होना बताया जा रहा है। इससे पहले टेलिस्कोप बनाए जाने के 14 साल बाद 1623 में इस तरह की खगोलीय घटना हुई थी। सूरज के ढलते ही रिंग वाला सुंदर ग्रह सेटर्न और सबसे विशाल ग्रह जूपिटर को जोड़ी बनाते इस समय आकाश में देखा जा सकता है। दो ग्रहों के नजदीक दिखने की यह घटना ग्रेट कंजक्शन कहलाती है। पूर्णिमा का चंद्रमा जितना बड़ा नजर आता है उसका पांचवां भाग ही उनके बीच की दूरी रह जाएगी।
परिक्रमा समय के अंतर के कारण : सौर मंडल का पांचवां ग्रह बृहस्पति और छटा ग्रह शनि निरंतर सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं। गुरु की एक परिक्रमा लगभग लगभग 11.86 साल में हो पाती है तो शनि को लगभग 29.5 साल लग जाते हैं। परिक्रमा समय के इस अंतर के कारण लगभग हर 19.6 साल में ये दोनों ग्रह आकाश में साथ दिखने लगते हैं, जिसे ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है
20 साल पहले दोनों ग्रह सूर्य के नजदीक : खगोल शास्त्रियों के मुताबिक वैसे तो शनि और गुरू का मिलन हर 20 साल बाद होता है लेकिन इतनी नजदीकियां कम होती है। पिछला कंजक्शन 31 मई 2000 में हुआ था। तब दोनों के सूर्य पास होने से इन्हें देखना मुश्किल था।
फिर होगी वर्ष 2040, 2060 और 2080 में : खगोल शास्त्रियों का कहना है कि अगली खगोलिय घटना 5 नवंबर 2040, 10 अप्रैल 2060 और 15 मार्च 2080 को होगा। इनमें 15 मार्च 2080 को होने वाली घटना इस साल हो रही इसी खगोलीय घटना के समान होगी।

● तुला सहित 8 राशियों के लिए शुभ रहेगा बृहस्पति का राशि परिवर्तन, कुछ लोगों को धन लाभ और तरक्की के मौके मिलेंगे

गुरु-शनि

12 राशियों पर असर...

 

मेष : धन लाभ होगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। भाइयों और दोस्तों से भी मदद मिल सकती है।
वृष : धन हानि के योग बन रहे हैं। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।
मिथुन : जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी होगी।
कर्क : सेहत में फायदा होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। यात्राएं हो सकती हैं।
सिंह : आर्थिक परेशानी हो सकती है। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। पुत्र की चिंता बढ़ सकती है।
कन्या : सुख में कमी आ सकती है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
तुला : प्यार में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा होने के योग हैं। उत्तर दिशा की तीर्थ यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक : तरक्की के योग बन रहे हैं। कामकाज पूरे होंगे। धन लाभ होगा ।
धनु : सुखद सूचना मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।
मकर : सफलता के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेकिन सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। यात्रा के योग भी हैं।
कुंभ : पेट व गले में बीमारी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। योजनाएं अधूरी रह सकती है।
मीन : किस्मत का साथ मिलेगा। सम्मान भी बढ़ेगा। संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं।

● बृहस्पति का राशि परिवर्तन : 20 नवंबर से अप्रैल 2021 तक गुरु-शनि के कारण देश में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें