📅 Monday, 21 September 2026 | 11:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,678.78 ▲ +383.82 (+0.52%) निफ्टी 50: 23,387.90 ▲ +41.50 (+0.18%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,970 🥈 चांदी (1kg): ₹250,200 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

2025 : शनि देव चलेंगे चांदी के पाये पर, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब धन

📅 25 November 2024, 11:10 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
2025 : शनि देव चलेंगे चांदी के पाये पर, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब धन
2025 : शनि देव चलेंगे चांदी के पाये पर, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब धन

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि का स्वभाव सबसे क्रूर माना जाता है। लेकिन शनि अगर आपके ऊपर प्रसन्न हो, तो रंक को भी राजा बना सकते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में हर एक जातक को कभी न कभी शनि की साढ़े साती या फिर ढैय्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शनि का पाया भी होता है, जो शुभ-अशुभ फल उसकी स्थिति के हिसाब से डालते हैं। बता दें कि शनि की राशि में बदलाव के साथ वह आपकी चंद्र राशि में किस भाव में बैठे है उससे निर्धारण किया जाता है। बता दें कि साल 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की कुंडली में शनि चांदी के पाए में संचार करेंगे। ऐसे में में इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि अगर किसी जातक की कुंडली में जन्म राशि से 2, 5 और 9वें भाव में शनि के होने से चांदी का पाया बन रहा है। ऐसे में साल 2025 में मीन राशि में शनि के जाने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा और साल 2027 तक ये इसी राशि में रहने वाले हैं।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि में दूसरे भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। साल 2025 में आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकता है। इसके साथ ही साल 2027 तक आपको रोजगार से वंचित नहीं रहेंगे। बड़े से बड़े मुनाफे हो सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। सरकारी कामों में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त होगी। इसके साथ ही अचानक धन का लाभ भी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आपके जीवन में कई खुशियां आ सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के नवम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का चांदी का पाया लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ इक्रीमेंट हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। हर काम में किसी न किसी तरह आ रही अड़चन अब समाप्त हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। शनि के नवम भाव में होने के अलावा राहु अष्टम भाव में रहेंगे। ऐसे में शनि और राहु के होने वाले बदलाव के कारण इस राशि के जातकों को बनेगा। पिछले समय से आप जिसमें मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें आपको खूब लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

शनि मीन राशि में रहकर इस राशि के पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में चांदी का पाया इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। चांदी का पाया बनने से इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आप खुद पर ध्यान देंगे। आत्म मंथन करेंगे, जिससे आप खुद पर काफी बदलाव करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। पिछले किए गए कामों, मेहनत और लगन का फल इस अवधि में मिल सकता है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा में आ रही किसी ना किसी प्रकार की आने वाली अड़चन अब समाप्त होगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आप सही रास्ते में चलेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें