📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

कैलेंडर बदल गया...बेशक ऋतु नहीं बदली

📅 31 December 2018, 08:27 PM • ✍️ Paliwalwani News... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कैलेंडर बदल गया...बेशक ऋतु नहीं बदली
कैलेंडर बदल गया...बेशक ऋतु नहीं बदली

कैलेंडर बदल गया...बेशक ऋतु नहीं बदली
बेशक आज हमारा कैलेंडर बदल गया,
लेकिन ऋतु नहीं बदली...!
न मौसम बदला,
ना ही पृथ्वी का चक्र बदला...!
ना पेड़ों ने पत्ते बदले,
ना शाखों ने नए फूल ओढ़े...!
ना हवाओं का रुख़ बदला,
ना ही प्रकृति ने खुद को बदला...!
फिर हम क्यों खुद को बदलते जा रहे हैं,
जो कहती है धरा,नही सुन पा रहे हैं...!
या फिर सुनना ही नहीं चाह रहे हैं,
तो सुनो प्रकृति यह कह रही है...!
जब पृथ्वी अपना वर्ष पूर्ण करेगी,
प्रकृति इठला इठला के कहेगी...!
धरती नई पत्तियों और फूलों की चुनर ओढेग़ी,
चिड़ियाँ चेहचहाँएंगीं पक्षी गुनगुनाएंगे...!
सभी जीव नए उत्साह में झूमेंगे,
जब पेड़ों में नई कोंपलों को देखकर...!
सृष्टि में एक नई ऊर्जा का संचार होगा,
तब समझ जाना कि नव वर्ष है आया...!
और प्रकृति को शीष नावांनां,
क्योंकि तब नई फसल कटेगी...!
जब बैसाखी और नवरात्र मनेगी,
तभी नव वर्ष की सौगात मिलेगी...!

●  डॉ नीलम महेंद्र

Jari patka no 2
Phalka Bazar, Lashkar
Gwalior, MP- 474001
Mob - 9200050232
drneelammahendra@hotmail.com

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें