एप डाउनलोड करें

स्वीप में उत्कृष्ट कार्य करने पर साकेत साहित्य संस्थान सम्मानित

राजसमन्द Published by: paliwalwani Updated Thu, 29 Jan 2026 01:21 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद. मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संचालित स्वीप कार्यक्रम में लेखन प्रकाशन एवं आयोजन के माध्यम में सक्रिय रचनात्मक भूमिका निर्वहन करने और उत्कृष्ट कार्य होने से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तर पर साकेत साहित्य संस्थान को संस्थागत सम्मानित किया गया।

साकेत के उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव निराकार ने बताया कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक सम्पन्न हुए सभी चुनावों में संस्थान ने मतदान के प्रति जनजागरूकता के लिए अनेक आयामों के अध्याय स्थापित कर शासन, प्रशासन ,निर्वाचन के साथ रचनात्मक कार्य किए हैं।

स्लोगन, नारे ,गीत, कविताएं लिख कर उनके ऑडियो - वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए हैं, साथ ही इनका संकलन करते हुए "उमंग मतदान की ", "मेरा मत मेरा अधिकार", "साकेत स्वीप संदेश" पुस्तकों का प्रकाशन किया हैं।

संस्थान ने स्वयं के चित्त और वित्त से जिले की प्रत्येक तहसील में दीवारों पर स्लोगन लेखन का कार्य करवाते हुए स्वीप की काव्य गोष्ठियां आयोजित की और नुक्कड़ चौपाल संगोष्ठियों का कार्य किया हैं । लघु नाटिकाएं लिख कर साकेत संस्थान ने अनेक बार मंचन कर के मतदाताओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया हैं।

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार बुनकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, बृजमोहन बैरवा ने साकेत साहित्य संस्थान को सम्मानित किया। यह सम्मान संस्थान की जिला अध्यक्ष श्रीमती वीणा वैष्णव, मीडिया प्रभारी सुश्री अन्नु राठौड़ "रुद्रांजली " तथा सहगोष्ठी प्रभारी डॉक्टर संपत लाल रैगर ने प्राप्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next