एप डाउनलोड करें

सेन्ट पॉल्स सी.सै स्कूल राजसमंद में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजसमन्द Published by: indoremeripehchan.in Updated Wed, 24 Dec 2025 01:35 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Annu Rathore रुद्रांजली

राजसमंद.

राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेन्ट पॉल्स सी.सै स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन व ईश वन्दना के साथ किया गया तथा ऋषभ माली ने सभी का भावभीना स्वागत किया। इसके बाद कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। 

तत्पश्चात एक नाटक के द्वारा बताया गया कि क्रिसमस पर सभी एक- दूसरे को उपहार देते है, लेकिन प्रभु यीशु को स्नेह से भरा दिल भेंट करना ही सबसे बड़ा उपहार हैं। कक्षा 7 वीं से 9 वीं तक के विद्यार्थियों ने जोश भरे कैरोल गीत प्रस्तुत किए।

विद्यालय के व्यवस्थापक फादर बेसिल ने क्रिसमस का सही अर्थ समझाते हुए कहा कि जिस दिन इंसान के मन से राग - द्वेष, ईर्ष्या  की भावना समाप्त हो जाएगी, सही मायने में प्रभु का जन्म सबके दिलों में उसी दिन होगा और वहीं क्रिसमस का बड़ा दिन हैं। कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों ने सांता क्लॉस के साथ जिंगल बेल्स की मधुर धुन पर नाचते हुए पूरे वातावरण को क्रिसमस के उत्साह व जोश से ओतप्रोत कर दिया। सिमोनी मेहरा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों और परिजनों को  क्रिसमस तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next