एप डाउनलोड करें

महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 19 राज्यों में में मूसलाधार बारिश के आसार : मौसम विभाग ने चेतावनी दी

महाराष्ट्र Published by: Paliwalwani Updated Sat, 09 Sep 2023 07:48 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र :

देश में मानसूनी बारिश (monsoon rain) का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश (West Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में मूसलाधार बारिश (Torrential) की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 राज्यों में जोरदार बारिश संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आठ सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण मुंबई के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा। कई जगह तो लंबे-लंबे जाम लग गए तो वहीं कई जगह सरपट दौड़ती गाड़िया रेंगती दिखाई दीं। एक वाहन चालक ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो गई है। गाड़ियां चलाने में दिक्कत हो रही है।

जी20 के दौरान भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जी20 शिखर सम्मलेन के दौरान नई दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास नौ-10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार, शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि आठ से 10 सितंबर के बीच तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में देहरादून सहित पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next