खुशखबरी: MP के कर्मचारियों के लिए SBI और UBI से बड़ा करार, 1 करोड़ के मुफ्त बीमा के साथ मिलेंगी यह सुविधाएं

विज्ञापन

MPPGCL Employees Life Insurance: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत, कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के साथ समझौता किया है, जिससे कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपए तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा और अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। यह कदम कर्मचारियों की भलाई और संतुष्टि को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

MPPGCL का नया वेतन पैकेज समझौता

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के साथ वेतन पैकेज समझौता किया है। इस समझौते के तहत, कर्मचारियों को इन दोनों बैंकों में से किसी एक में वेतन खाता खोलने पर कई विशेष सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपए का मुफ्त बीमा

इस एग्रीमेंट के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक दोनों ही बैंक MPPGCL कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 करोड़ रुपए तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा प्रदान करेंगे। कर्मचारियों को मुफ्त दुर्घटना बीमा और बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी अधिकारियों के अनुसार इस एग्रीमेंट के तहत पॉवर जनरेटिंग कंपनी में कार्यरत अभियंताओं और कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, यह बीमा कवर कर्मचारियों के लिए एक विशेष सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करेगा।

वेतन खाता धारकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

  • होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दरें
  • लॉकर सुविधा पर छूट
  • ओवरड्राफ्ट सुविधा
  • चेक बुक और ऑनलाइन बैंकिंग की निशुल्क सुविधा
  • स्वास्थ्य बीमा और हेल्थ चेक-अप की सुविधा
  • OTT सब्सक्रिप्शन और ऑनलाइन जिम सब्सक्रिप्शन पर छूट
  • फ्री एयरपोर्ट लॉन्ज एक्सेस

कर्मचारियों के हित में बड़ी पहल

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के इस करार से कर्मचारियों को न केवल वित्तीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें बैंकिंग सेवाओं में भी विशेष लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों को लोन पर रियायती ब्याज दरें और लॉकर सुविधा पर छूट जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा और संतुष्टि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook