दतिया प्रकरण : भाजपा संगठन के गठन का पोस्टमार्टम करें हाई कमान : राष्ट्रीय स्तर पर आया चर्चा में बवाल

विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना 

  1. शेखर बुंदेला एडवोकेट लोकतंत्र सेनानी महू 
    •┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

महू. मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया गया। इस टिकट कटने के बाद संपूर्ण दतिया क्षेत्र में भाजपा के स्थानीय जवाबदार संगठन पदाधिकारी ने जिन में जिला भाजपा से लेकर मंडल भाजपा के कार्यकर्ता सक्रियता से शामिल थे.

जिस तरह से से राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने सहित भाजपा कार्यालय को घेर कर बवाल खड़ा किया तथा राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं के संबंध में अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया इस प्रकार के बवाल ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी विद डिफरेंस की छवि को धक्का पहुंचा है। 

आज भी राष्ट्रीय स्तर के मीडिया पर तथा सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम को लेकर समाचारों की बाढ़ आई हुई है। इस घटनाक्रम से जुड़े दतिया क्षेत्र के जिले के समस्त पदाधिकारी मंडल के समस्त पदाधिकारी जिन्होंने इस घटनाक्रम में बढ़-चढ़कर बवाल पैदा किया इस्तीफा दिए उन सबके त्यागपत्र मंजूर किए जाने चाहिए एवं सीधे जिम्मेदार पदाधिकारी को भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किया जाना चाहिए। 

इस संपूर्ण घटनाक्रम ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन गठन में विधायकों एवं सांसदों के पॉकेट में बंद लोगों को पदाधिकारी बनने की परंपरा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है इस घटनाक्रम ने यह दर्शा दिया है कि संगठन के गठन की प्रक्रिया को सुधारने की आवश्यकता है यदि भविष्य में भी विधायक एवं सांसदों की मंशा के अनुसार संगठन के पदाधिकारी बनाए जाएंगे तो इस प्रकार के बवाल उत्पन्न होते रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी इस संगठन आधारित पार्टी को चोट पहुंचाने की संभावनाएं हमेशा बनी रहेगी। 

भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान दतिया प्रकरण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए बवाल में संलग्न समस्त पदाधिकारी एवं जिम्मेदार लोगों को पार्टी से निलंबित किया जाना चाहिए तुरंत हटाया जाना चाहिए तभी वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की पार्टी विद डिफरेंस की छवि को कायम रखा जा सकता है। 

भारतीय जनता पार्टी का हाई कमान इस मामले में तुरंत निर्णय लेगा ऐसी अपेक्षा है जहां तक दतिया उपचुनाव का सवाल है भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतेगी भारतीय जनता पार्टी को व्यक्ति प्रधान लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता है भारतीय जनता पार्टी के साथ बहुत बड़ा वोट बैंक है संगठन में काम करने वाले लोग हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वैचारिक परिवार है और इन सब महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रकाश में हाई कमान दतिया प्रकरण का तुरंत निराकरण करें यह भाजपा के हित में है। 

  1. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!

 ● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook