पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुंदरलाल कलावत का निधन : अंतिम यात्रा आज

विज्ञापन

इंदौर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुंदरलाल पिता किशनलाल जी कलावत (गांव. तासोल) का आज दिनांक 25 अक्टुबर 2020 रविवार को निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 रविवार को दोपहर 3 : 00 बजे सबनीस बाग, चिमनबाग मैदान (महाराजा स्कुल) इंदौर से रामबाग मुक्तिधाम जाएगी। आप सर्वश्री रोड़ीलाल कलावत, तुलसीराम कलावत, कन्हैयालाल कलावत के भाई एवं शंकर कलावत, सुधीर कलावत के पूजनीय पिताजी तथा जगदीश उपाध्याय, नानालाल व्यास, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी कार्यकारिणी सदस्य मनोज जोशी (दरबार) के ससुर जी थे। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री ललित पुरोहित, श्री मनोज जोशी (दरबार) ने पालीवाल वाणी को दी।  

● श्रद्वाजंलि : समाजसेवक श्री सुंदरलाल जी कलावत को पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर, पालीवाल वाणी समाचार पत्र सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Anil bagora_Lalit paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook