इंदौर.
चंदन का टीका, रेशम का धागा, सावन की सुगंध और बारिश की फुहार, भाई की उम्मीद और बहन का प्यार...इन्हीं सब को मिला कर बना है पवित्र पवन पर रक्षा बंधन- वैसे तो हम हर तरफ से आजाद है, पर रेशम की इक डोर ऐसे मजबूत बंधन में बांध कर रखती है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता।
स्नेह की डोर से ऐसे ही अटूट बंधन में हमे ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी बांध रखा है। बहने हर साल रक्षा बंधन पर इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया के साथियों की कलाई पर स्नेह से रक्षा सूत्र बांधने आती है, इसी कड़ी में शनिवार को दुर्गा दीदी और अनीता दीदी प्रेस क्लब पधारी थी।
अध्यात्म और सनातन की ऊर्जा से भरे, भारत की महान परंपरा से ओतप्रोत रक्षा बंधन के पर्व पर आपका स्नेह पाकर हम अभिभूत है। प्रेम और विश्वास का यह नाता हमेशा बना रहे...
ॐ_शांति
- आपके स्नेहकांक्षी : अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारणी सदस्य प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, श्याम कांबले, विजय भट्ट, अभिषेक रघुवंशी, डॉ. अर्पण जैन, बालकृष्ण मुले, शैलेन्द्र सोनी, अनिल पुरोहित, दिनेश ठाकुर, ठाकुर भारती एवं साथी