एप डाउनलोड करें

पालीवाल समाज : नई ऊर्जा, नया संकल्प : साँवरिया पैनल एवं जय जगदीश सेवा संगठन ने संभाला कार्यभार

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, बंद ताले खुलेंगे...

प्रेम बागोरा (बब्बी)... की कलम से...✍️

इंदौर. श्री पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. लंबे इंतज़ार के बाद साँवरिया पैनल और जय जगदीश सेवा संगठन के जुझारू, कर्मठ उम्मीदवारों को विधिवत पदभार सौंपा गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ अपने-अपने विभाग का चार्ज ग्रहण कर लिया.  

  • पदभार संभाला : कोष मंत्री श्री ओम राजू दवे, भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित ने आज नई ऊर्जा, नया जोश, नई उमंग के साथ जब पदभार ग्रहण किया तो समुचे साथियों ने श्री चारभुजानाथ और सांवरिया सेठ की जयकारों के साथ संकल्प लिया है कि समाज सदस्यो ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसे साकार भी शीध्र करेंगे. 

यह क्षण केवल कुर्सी बदलने का नहीं, जिम्मेदारी के हस्तांतरण का है. चुनाव में समाज ने जिस विश्वास के साथ इन सेवकों को चुना, आज वह विश्वास संकल्प में बदल गया. वरिष्ठजन, पूर्व पदाधिकारी एवं सैकड़ों सहयोगीजन की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को आशीर्वाद और मार्गदर्शन से भर दिया.  

नई टीम के कंधों पर अब धर्मशाला, शिक्षा-सहायता, चिकित्सा-कोष, युवा-संस्कार और महिला-सशक्तिकरण जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग हैं. समाज की अपेक्षा है कि पारदर्शिता, तत्परता और समदृष्टि इनका मूल मंत्र होगा.  

साँवरिया पैनल का नाम ही ‘साँवरे’ के प्रति समर्पण का प्रतीक है, और जय जगदीश सेवा संगठन का ध्येय ही ‘नारायण सेवा’ है. जब नाम में भक्ति और संगठन में सेवा हो, तो परिणाम केवल विकास ही हो सकता है.  

आज से हिसाब की पुस्तक नया अध्याय लिखेगी. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, बंद ताले खुलेंगे, और समाज का हर वर्ग इस बदलाव को महसूस करेगा. वरिष्ठजनों का अनुभव और युवाओं का जोश जब एक साथ चलेंगे, तो श्री चारभुजा नाथ जी की कृपा से कोई लक्ष्य दूर नहीं.

समस्त नवनिर्वाचित टीम को हार्दिक बधाई. आपका कार्यकाल सेवा, संस्कार और संगठन का स्वर्णकाल बने. समाज का आशीर्वाद और प्रभु का आशीष सदैव आपके साथ है.  

नवीन पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई...आपके सफल और गौरवशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं... आपकी मेहनत, समर्पण और योग्य नेतृत्व इस नई भूमिका में पालीवाल समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा... आने वाले समय के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. 

“पदभार ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई, पालीवाल वाणी मीडिया समूह को पूरा विश्वास है कि आप अपने ज्ञान और दूरदर्शिता से इस पद की गरिमा को बढ़ाएंगे...“

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next