Jain wani : ऋषभदेव गौरव न्यास का सातवां सम्मान समारोह 18 अक्टूबर को इंदौर में होगा

विज्ञापन

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.

इंदौर नगर एवं अंचल की प्रतिभाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2013 में गठित ऋषभदेव गौरव न्यास इंदौर की साधारण सभा ग्राम सोनवाय (राऊ) स्थित टीएनए सॉल्यूशंस लिमिटेड के सभागार में संपन्न हुई जिसमें सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि गौरव न्यास का सातवां सम्मान समारोह आगामी 18 अक्टूबर 2026 को रविंद्र नाट्य ग्रह इंदौर में संपन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ अनुपम जैन करेंगे। 

न्यास के मंत्री जैनेश झांझरी ने पालीवाल वाणी को बताया कि सेवा के क्षेत्र में सतत निष्पक्ष एवं समाज कल्याण की उत्कृष्ट भावना से समाज की सेवा करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु वाले समाजसेवी को जैन समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है एवं 45 वर्ष से कम आयु वाले किसी एक ऐसे युवा को जैन युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है जिसने कला,साहित्य, विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान एवं खेलकूद आदि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं समर्पण से समाज का गौरव बढ़ाया हो।

1 लाख 11 हजार रुपए की राशि, शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

इन दोनों पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभा को पुरस्कार के रूप मे 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि, शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा जैन धर्म के गौरव में अभिवृद्धि करने वाले मनीषी विद्वान को जैन धर्म गौरव सम्मान एवं समाज की पांच अन्य युवा प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। प्रतिभाओं के चयन हेतु तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है जिसमें न्यायमूर्ति श्री जे के जैन,आईआईटी इंदौर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर निलेश कुमार जैन एवं माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर प्रकाश छाबड़ा को मनोनीत किया गया है।

भारतीय ज्ञान परंपरा और जैन साहित्य विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी होगी

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने पालीवाल वाणी को बताया कि न्यास द्वारा समारोह के अंतर्गत दिनांक 16/ 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को भारतीय ज्ञान परंपरा और जैन साहित्य विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी भी होगी जिसमें देश के लब्ध प्रतिष्ठित विद्वान विचार विमर्श करेंगे। इसी के साथ तीर्थंकर ऋषभदेव विद्वत महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। एवं 18 अक्टूबर 2026 को  सम्मान समारोह के अवसर पर ज्ञानोदय फाउंडेशन इंदौर द्वारा ज्ञानोदय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। 

डॉ संगीता विनायका के मंगलाचरण से प्रारंभ सभा में डॉ. अनुपम जैन, पुरस्कार प्रायोजक अंबुज जैन, हंसमुख गांधी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, अनिल जैनको, टीके वेद, अनुज जैन, अशोक खासगीवाला, एसके जैन इंडोरामा, राजेश जैन दद्दू, राजीव रतन जैन, उषा पाटनी, डॉ. अनुपमा जैन, आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे। आभार हंसमुख गांधी ने माना।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook