एप डाउनलोड करें

HOLI : 8 मार्च को ही मनेगी धुलेंडी और 12 को निकलेगी रंगपंचमी की गेर

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil paliwal Updated Tue, 28 Feb 2023 09:01 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर :

इस बार होली को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। दो-दो तिथि होने के चलते पहले यह भी समाचार आया कि 7 मार्च 2023 को धुलेंडी खेली जाएगी। मगर अब यह तय हुआ कि सभी जगह 8 मार्च 2023 को ही धुलेंडी मनाई जाएगी और 7 मार्च 2023 को होलिका दहन होगा।

वहीं 12 मार्च 2023 रविवार को रंगपंचमी रहेगी, जिस दिन परम्परा के मुताबिक गेर निकाली जाएगी। सरकारी अवकाश भी धुलेंडी का 8 मार्च 2023 को है, चूंकि रंगपंचमी 12 मार्च 2023 रविवार को है, इसलिए शासन-प्रशासन को अलग से छुट्टी घोषित करने की जरूरत नहीं पड़ी।

होली की तैयारी भी बाजार में शुरू हो गई है। रंग-गुलाल और विभिन्न तरह की पिचकारियों की दुकानें लग गई है। बीते कुछ समय से हर्बल गुलाल और रंग का भी प्रचलन बढ़ गया है। वहीं इन दिनों फागोत्सव के भी विभिन्न समाजों, संगठनों के आयोजन चल रहे हैं। वहीं धुलेंडी और उसके पांचवें दिन रंगपंचमी मनाई जाती है। इस बार 8 मार्च को धुलेंडी रहेगी और उसके एक दिन पहले रात को होलिका दहन किया जाएगा।

राजवाड़ा पर भी सरकारी होली जलती है। वहीं रंगपंचमी 12 मार्च 2023 रविवार को मनेगी। इंदौर में परम्परागत रूप से गेर निकाली जाती है। इस बार भी सभी संगठन गेर की तैयारियों में जुटे हैं। आठ से अधिक गेर इस बार भी निकलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next