शोक संदेश: पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहन लाल जी दवे का निधन

विज्ञापन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहनलाल पिता खेमराज जी दवे (ग्राम. भैसा कमेड़) का निधन हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को शाम 4.30 बजे निज निवास 740 द्वारकापुरी, (फुटी कोठी, हवा बंगला) मेनरोड, जैन मंदिर के पास इंदंौर, मध्य प्रदेश से राजीव गाँधी चौराहा इंदौर (रीजनल पार्क) के लिए प्रस्थान करेंगी.

आप सर्वश्री स्व. लालूराम दवे, स्व. कालूराम दवे, स्व. गुलाबी दवे के अनुज एवं सुंदर लाल दवे, स्व. तोलाराम दवे, स्व. सुखलाल दवे के बड़े भ्राताश्री तथा रमेश दवे के पुज्यनीय पिताजी और राहुल दवे के दादाजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी अध्यक्ष श्री राकेश जोशी एवं सचिव श्री ललित पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी.

  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं दवे परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

Anil Bagora-Sunil Paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook