इंदौर. इंदौर नगर निगम के अंतगर्त विधान सभा तीन में वार्ड क्रमांक 64 में लगभग ₹1.53 करोड़ की लागत से तीन इमली चौराहा एवं विशेष जुपिटर के पीछे सड़क विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया. जिसका श्रेय लोकप्रिय वार्ड क्रमांक 64 के पार्षद श्री मनीष शर्मा (मामाजी) के अर्थक प्रयासों से क्षेत्र में कई नये आयाम स्थापित करते हुए विकास कार्य में निरंतर अग्रसर होते हुए क्षेत्रवासियों को कई राहत पहुंचाई. आज इसी कड़ी में एक ओर विकास कार्य की नई इबारत लिख दी.
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायक श्री गोलू शुक्ला जी, पार्षद श्री मृदुल अग्रवाल जी, श्री दीपेंद्र सोलंकी जी, श्री ईश्वर बाहेती जी, महापौर प्रतिनिधि श्री भावेश दवे जी, मंडल अध्यक्ष श्री रितेश वीरांग जी, श्री ललित यादव जी, श्री नवरत्न सिंह चौहान जी, श्री प्रदीप गढ़वाल जी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे.