Anil Bagora
उज्जैन. सिंहस्थ सेवा कार्यविधि बैठक संपन्न भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश संभाग उज्जैन की सिंहस्थ 2028 में सेवा कार्य हेतु संभाग के स्काउट गाइड शिक्षकों के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए संयुक्त संचालक उज्जैन सम्भाग श्री ए एस बघेल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई.
जानकारी देते हुए स्काउट मीडिया प्रभारी श्री अनिल सक्सेना ने बताया कि प्रार्थना एवं अतिथियों को स्काउट गाइड परंपरा अनुसार स्कार्फिंग कर स्वागत किया गया. बैठक में संभाग के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी सहआयुक्त स्काउट/ गाइड के प्रतिनिधि, आजाकावि के सहायक आयुक्त, जिला परियोजना समन्वयक सहित सभी जिला संगठक, सचिव एवं राज्य मुख्यालय प्रतिनिधि सम्मिलित हुए.
बैठक में सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाकर विशद चर्चा की गई. जिले के शिक्षकों के प्रशिक्षण विशेषकर आपदा प्रबंधन, दुर्घटनाजन्य परिस्थियों में त्वरित सहायता पहुँचाना पर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया. विभिन्न समितियों के माध्यम से सेवा संबंधी कार्य करने एवं दूसरे सेवाकारी दलों से समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया.
बैठक में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मान जगदीश जी अग्रवाल एवं राज्य कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सह जिला मुख्यायुक्त जिला उज्जैन मान रमेशचंद्रजी शर्मा ने भी पदाधिकारियों को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया।. बैठक का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट डॉ सुरेश पाठक ने किया एवं आभार श्री रामसिंह बनिहार सहायक संचालक क्रीड़ा संभाग उज्जैन सह सचिव जिला संघ उज्जैन द्वारा प्रकट किया गया.