भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के वार्षिक आयोजन आयोजित

विज्ञापन

इंदौर. भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार जिले के इंदौर, महू, देपालपुर, सावेर के शासकीय/अशासकीय विद्यालय के समस्त प्राचार्याे की बैठक जिला संघ कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें शासकीय/अशासकीय विधालय के प्राचार्य, संस्था प्रधानो, ने हिस्सा लिया.  

बैठक इस प्रार्थना से आरंभ हुई, अतिथि का स्वागत स्काउट पंरपरा अनुसार स्कार्फ़ पहना कर किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक संयुक्त संचालक श्री हेमंत वर्मा, जिला संघ जिला कमिश्नर रोवर अनिल बागोरा, जिला सहायक कमिश्नर श्री एस. एस. मौर्य, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट भूपेन्द्र गज्जर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रमोद गंगराड़े, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती जागृती पटेल, जिला सचिव दिलीप मेहता संयुक्त वैजयंती गहलोत, इंदिरा पंवार, योगेश जोशी, राजेश नरगेर, राकेश पंडित सहित विभिन्न विद्यालय के प्रतिनिधि, स्काउटर गाइडर भी उपस्थित थे.  

भूपेन्द्र गज्जर ने स्काउट गाइड संबधित समस्त जानकारी दी. सहायक संयुक्त संचालक श्री हेमंत वर्मा ने संबोधन करते हुए समस्त जिले के विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों संचालित किया जाना चाहिए. इससे छात्र/छात्राओं में अनुशासन की भावना जागृत होगी. जिला संघ सचिव दिलीप मेहता ने कहा कि इंदौर जिले में स्काउट गाइड गतिविधियों के सफल संचालन करने के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. बैठक का संचालन प्रमोद गंगराड़े ने किया और अंत में आभार जिला संघ जिला कमिश्नर रोवर अनिल बागोरा ने माना.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook