एप डाउनलोड करें

ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम : 48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोले तो तबाह कर देंगे : ट्रम्प के लिए जहन्नुम के दरवाजे खुल जाएंगे : ईरान

देश-विदेश Published by: paliwalwani Updated Sun, 05 Apr 2026 10:52 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अमेरिका.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि समय खत्म हो रहा है।

उन्होंने याद दिलाया कि पहले उन्होंने ईरान को 10 दिन की मोहलत दी थी, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार चेतावनी दी है कि अगर ईरान तय समय के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

अमेरिका ने ईरान को समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर को समय दिया था उसमें अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं. ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर बम बरसाने की चेतावनी दी है.

अमेरिका और ईरान के बीच जंग को 36 दिन हो चुके हैं, लेकिन कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि समय तेजी से बीत रहा है. अमेरिका ने ईरान को समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर को समय दिया था उसमें अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं.

वहीं ईरान ने ट्रम्प के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। ईरानी सेना में जनरल अली अब्दोल्लाही अलीअबादी ने कहा- ट्रम्प का बयान बेबस, घबराहट और बेवकूफी भरा है। इस तरह की धमकी का मतलब है कि आपके (ट्रम्प) लिए जहन्नुम के दरवाजे खुल जाएंगे।

ट्रंप ने 26 मार्च 2026 को दावा किया था कि उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करने की समय सीमा बढ़ा दी है. उन्होंने कहा था कि इस दौरान अमेरिका ईरान के पावर प्लांट को निशाना नहीं बनाएगा. हालांकि ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमरिकी प्रस्ताव को एकतरफा और अनुचित कहकर खारिज कर दिया था.

ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अपने पावर प्लांट पर 7 दिन हमला नहीं करने का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने इस समय सीमा को बढ़ाकर 10 दिन करने का फैसला किया, जो 6 अप्रैल को खत्म हो रही है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि तेहरान के अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया था और कूटनीतिक बातचीत के तहत और समय देने की मांग की थी.

ट्रम्प अब तक होर्मुज खोलने के लिए ईरान को तीन बार अल्टीमेटम दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान अगर ऐसा नहीं करता है तो उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। होर्मुज को लेकर ट्रंप बार-बार अपने बयान बदलते रहे हैं. शनिवार को दस दिन की मोहलत से पहले ट्रंप ने इसे न खोलने की दशा में 48 घंटे के बाद पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी थी. फिर इसकी मियाद 10 दिन तक बढ़ा दी और बीच में एक और बयान दिया जिसमें नाटो को निशाने पर लेते हुए कहा कि होर्मुज खुलवाने की जिम्मेदारी अब उनकी है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next