एप डाउनलोड करें

नाइजीरिया के सोकोटो राज्य में एक नौका के पलट जाने से कम से कम 25 लोग लापता

देश-विदेश Published by: indoremeripehchan.in Updated Tue, 19 Aug 2025 01:33 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबुजा. 18 अगस्त (एपी) नाइजीरिया के सोकोटो राज्य में रविवार (स्थानीय समय) को एक नाव के पलट जाने से कम से कम 40 लोग लापता हो गए। हादसे के बाद 10 लोगों को बचा लिया गया है।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव कार्यों में सहायता के लिए अपनी एक टीम तैनात की। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में एक नदी में नौका के पलट जाने से कम से कम 25 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि नौका लोगों को लेकर सोकोटो राज्य के एक बाजार जा रही थी और रविवार को यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एजेंसी ने बताया कि 25 लोगों को बचा लिया गया है।  

एनईएमए के मुताबिक, नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे और यात्रियों को लेकर गोरोन्यो बाजार जा रहे थे, तभी यह पलट गई। एजेंसी ने बताया, "राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने आज सोकोटो राज्य में एक दुखद नाव दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव कार्यों का समर्थन करने के लिए अपनी टीम तैनात की है। NEMA की महानिदेशक जुबैदा उमर ने रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद एजेंसी को सक्रिय किया। गोरोन्यो मार्केट में 50 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। लगभग 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 40 से अधिक यात्री लापता हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next