एप डाउनलोड करें

शोक सूचना : पालीवाल समाज भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी श्री चंद्रप्रकाश जी जोशी का निधन

भोपाल Published by: paliwalwani Updated Tue, 07 Jul 2026 09:25 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी श्री जयराम पालीवाल एवं इंदौर के युवा गायक श्री दिनेश दवे ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि पालीवाल समाज बंधुओं को अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी श्री चंद्रप्रकाश पिता ब्रह्मलीन हीरालाल जी जोशी (ग्राम. उथनोल) का आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार को सुबह 9.00 बजे निज निवास 32/23, साउथ टी.टी. नगर, भोपाल, मध्य प्रदेश से, भदभदा विश्राम घाट, भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी.

आप सर्वश्री स्वर्गीय जगदीश जोशी के भाई एवं ऋतु जोशी के पूज्यनीय पिताजी व दीपांशु जोशी (बिट्टू) के बड़े पिताजी तथा रक्षिता जोशी के दादाजी थे. 

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next