आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन संतान के भविष्य संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से माहौल रहेगा। परिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। बैंक अथवा कमीशन संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत आने से मन में कुछ झुनझुनाहट की स्थिति रहेगी। तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी मनोस्थिति पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन समय रहते निपट भी जाएंगी। घर में खास वस्तु आने से सब प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की फुल्की परेशानियां रहेंगी। गैस और एसिडिटी की समस्या भी परेशान कर सकती है।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में रहें। उनकी पावर आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। अपने व्यक्तिगत कार्य प्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें तथा सीक्रेट रखें। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठाकर आप को नुकसान भी पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों को अभी परीक्षा संबंधित तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में कामकाज की नीतियों पर विचार होगा। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली हैं। ऑफिस में पेपर और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में रुचि लेना और मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। अपने महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल खुद करें। दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ है। रिश्तेदारी संबंधी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। व्यवसायिक स्थल पर नजर रखना जरूरी है। कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा हर काम में मौजूद रहें। ऑफिस में साथियों से संबंध मधुर रखें।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में आप का नेतृत्व रहेगा। आज आपका अपने प्रिय जनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में रुचि बनी रहेगी। तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। हालांकि थोड़ी सी सावधानी से आप परेशानियों से बच जाएंगे। अगर कोई मुकदमे संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना जरूरी है। अपने कार्य करने की तकनीक को और अधिक प्रभावशाली बनाएं। आप इच्छा पूर्ति में सफल होंगे। भविष्य संबंधी योजनाओं को भी मूर्त रूप देने का प्रयास रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व मधुर रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द या बदन दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन अधिकतर समय घर परिवार की देखरेख में ही व्यतीत हो जाएगा। अपनी छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को पहचाने और उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएं। इससे आपको बहुत ही मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का भी प्लान बनेगा। किसी नजदीकी या मित्र की सहायता से आपका कोई विशेष प्रयोजन पूरा हो सकता है। परंतु अपने शंकालु और जिद्दी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। युवा वर्ग को अपना टारगेट हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। अभी ग्रह गोचर ज्यादा आपके पक्ष में नहीं हैं। इसलिए ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी वजह से रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार ना लें।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो किसी नजदीकी मित्र से आपको समाधान भी मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण हो जाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य प्रति लापरवाह ना रहे। कभी-कभी स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति रह सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। इन कमियों में सुधार लाएं। निजी कारणों से बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों की मदद सहयोग व्यवसायिक व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिक्कत हो तो अनुभवी लोगों से मदद जरूर लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी किसी समस्या को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मौसम की वजह से एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उसकी हल होने की उचित संभावना है। कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें। व्यवसायिक कार्यप्रणाली अभी सामान्य ही रहेगी। किसी राजनैतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। कोई मशीनरी आदि खराब होने पर बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर के सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण। भी होगा। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी जरूर व्यतीत करें। करियर से जुड़ी समस्याएं काफी हद सुलझ जाएंगी। अपनी योजनाओं और काम करने का तरीका किसी से शेयर न करें। पति-पत्नी में पारिवारिक मामलों को लेकर नोकझोंक रह सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। बच्चों का अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी से भी मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है जिसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। सितारों का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। इसकी वजह से नौकरी में भी परेशानी आएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा। अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द रहेगा। कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार जनों के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। और कई गलतफहमियां भी सुलझ जाएंगी। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। इससे चल रही गलतफहमिया सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। विद्यार्थी लोग फिजूल की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाए। इस समय उन्हें अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पुराने मुद्दे को लेकर संबंधियों के साथ वाद विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। परंतु सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ ज्यादा से ज्यादा संपर्क में रहे। इस समय आपको बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। मीडिया और कम्युनिकेशन संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों को तूल देना उचित नहीं है। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। उनके द्वारा चोट लगने की आशंका है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून दायक रहेगी। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। कुछ समय असहाय लोगों की मदद में व्यतीत करने से आदमी खुशी मिलेगी। कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले उचित सोच विचार अवश्य करें। वरना फिजूलखर्ची हो सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। संतान की कोई हरकत भी परेशान कर सकती हैं। किसी कर्मचारी की वजह से बिजनेस में परेशानियां आएंगी। जिसकी वजह से आप पर काम का दबाव बहुत रहेगा। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामले में आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा। आपके प्रयास परिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। परंतु प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुद को साबित करने के लिए की गई कड़ी मेहनत आपको सफलता देगी। पिछले कुछ समय से आपको भी सुकून की तलाश थी, वह हासिल हो जाएगा। नवीन कार्यों संबंधी योजना बनेगी और ये योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी होंगी। अपने सपनों को साकार करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक भी रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने का उचित समय है। साथ ही वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ कमी रह सकती हैं। पति-पत्नी में किसी वजह से आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। महिलाएं काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय जोड़ो के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•