एप डाउनलोड करें

Amet News : युवाओं व उधोगपतियों की जागरूकता के लिए बैठक आयोजित

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Mon, 23 Feb 2026 11:25 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. कृष्णा गार्डन में रविवार को आमेट ब्लॉक के युवाओं एवं उद्योगपतियों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऑर्गेनाइजर एवं ट्रेनर जगदीश व्यास और राकेश लखारा के नेतृत्व में किया गया! जिसमें क्षेत्र के कई युवा,व्यापारी और उद्यमियों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

बैठक में राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और स्थानीय उद्यमियों को उद्योग एवं व्यापार के नए अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में स्वरोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इन योजनाओं के माध्यम से युवा अपने स्वयं के व्यवसाय शुरू कर सकते हैं तथा छोटे और मध्यम उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग कर उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।  जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इन योजनाओं और नीतियों पर हुई चर्चा:मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना विश्वकर्मा युवा उद्यम योजना,डॉ.भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना,ट्रेड पॉलिसी एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी पॉलिसी एमएसएमई पॉलिसी,एक्सपोर्ट पॉलिसी,बैठक में वक्ताओं ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया और उन्हें व्यवसाय से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे इन योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिकाधिक युवा और व्यापारी इनका लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। इस अवसर पर ख्याली लाल लखारा, दीपक महात्मा, मानाराम पटेल, पारस सोनी, दीपक छिपा, नरोत्तम शर्मा, निखार कच्छारा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next