एप डाउनलोड करें

Amet News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वोट चोर गद्दी छोडो अभियान कों लेकर बैठक आयोजित

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Tue, 23 Sep 2025 11:27 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद के निर्देशानुसार आमेट ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में "वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान" के तहत हस्ताक्षर अभियान की बैठक वीर पत्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आमेट में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधानसभा प्रभारी अतुल सारंगिया, ब्लॉक प्रभारी लहरी लाल अहीर, कुंभलगढ़ के पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, विधायक प्रत्याशी योगेंद्र सिंह परमार तथा ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुंडावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में देशभर में हो रही वोट चोरी की घटनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं के खुलासे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी पारदर्शिता को समाप्त कर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है, और यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है।

बैठक में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श हुआ तथा कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की रक्षा हेतु जागरूकता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नगर एवं ब्लॉक क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next