Amet News : महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवजात शिशुओं को वितरित की बेबी किट

विज्ञापन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आमेट में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना रहा।संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य "सेवा, संस्कार और समर्पण" की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुँचाना है।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने महावीर इंटरनेशनल आमेट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमारी,गायत्री मैडम,संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, वीर सतीश कुमार सोनी, राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष ललित ढिलीवाल, बोर्ड डायरेक्टर वीर अरविंद कुमार परचार्य वीर महेंद्र कुमार बोहरा कोषाध्यक्ष वीर ललित कुमार छाजेड़,संगठन प्रभारी वीर राजेंद्र कुमार डांगी, वीर पवन कच्छारा, व बद्री भाई गुर्जर, सीता देवी गुर्जर, आदि सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। संस्था मंत्री वीर सतीश कुमार सोनी ने सभी पदाधिकारी व अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की जानकारी संस्थान मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।

  1.  महावीर इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य "सेवा, संस्कार और समर्पण"

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook