आमेट
विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयास से रौनक आई : ग्रामीण सड़कों की श्रेणी बदल कर उन्हें मुख्य जिला सड़क की श्रेणी में परिवर्तित किया
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट.
कुंभलगढ़ विधायक राठौड ने बताया कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों के मेजर डिस्ट्रिक्ट परिवर्तन लिए राज्य सरकार से मांग की! जिस पर सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर 148 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति प्रदान की जिसमें गोमती से गंगापुर वाया अमरतिया 59 किमी,लखमावता का गुड़ा से बड़गांव 26 किमी, समीचा से नाथद्वारा 29 किमी केलवाड़ा से सायरा वाया भानपुरा 34 किमी कुल 148 किमी ग्रामीण सड़क की एम डी आर स्वीकृति पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के एमडीआर मे परिवर्तन होने से इनके निर्माण एवं विकास का बजट केंद्र सरकार द्वारा दिया जायेगा।
जिससे ये सड़के चौड़ी और सुधृढ़ बनेगी आमजन को आवागमन में बहुत राहत मिलेगी। क्षेत्र की इन महत्वपूर्ण सड़कों की एमडीआर मे स्वीकृति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमन कंसारा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह चुंडावत, सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश सुथार, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, राजेंद्र लोहार, हरिसिंह राव, अजय देवपुरा, जयसिंह भाटी, सुरेंद्र सिंह पंवार, राजेश पालीवाल, गोपी लाल लोहार, चुन्नीलाल कुमावत, पवन सिंह राव, अजमत कुरैशी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए ख़ुशी जाहीर की।
M. Ajnabee, Kishan paliwal





