📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

आईडाणा की सुमन राव बनीं मिस इंडिया-संजना विज रहीं रनर अप

📅 17 June 2019, 05:51 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आईडाणा की सुमन राव बनीं मिस इंडिया-संजना विज रहीं रनर अप
आईडाणा की सुमन राव बनीं मिस इंडिया-संजना विज रहीं रनर अप

आमेट । आमेट तहसील के गांव आईडाणा निवासी सुमन राव ने मिस इंडिया 2019 का ताज अपने नाम किया है। वहीं बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया युनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया है। वहीं तेलंगाना की संजना विज को मिस इंडिया रनर अप घोषित किया गया।

प्राप्तजानकारी अनुसार फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले का आयोजन पिछले दिनो मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया था। शनिवार देर रात मिस इंडिया की विजेता का नाम घोषित किया है। फेमिना मिस इंडिया 2019 के रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां मौजूद रही। इसमे करन जौहर,मनीष पॉल,पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। जबकि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा,दिया मिर्जा,नेहा धूपिया ने इस शो को जज किया। कार्यक्रम का प्रसार कलर्स टीवी पर रात को 8 बजे से किया गया था। कार्यक्रम में कैटरीना कैफ ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। मिस इंडिया सुमन राव इस वर्ष थाइलैंड में होने वाली मिस वर्ल्ड 2019 की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमन राव ने चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। इस प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता के जीवन से काफी प्रभावित हैं।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें