📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

ऐतिहासिक धरोहर चंदू बावडी आमेट का जीर्णोद्वार करने की मांग को लेकर नगरवासियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

📅 31 July 2019, 01:33 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ऐतिहासिक धरोहर चंदू बावडी आमेट का जीर्णोद्वार करने की मांग को लेकर नगरवासियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
ऐतिहासिक धरोहर चंदू बावडी आमेट का जीर्णोद्वार करने की मांग को लेकर नगरवासियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

आमेट। आमेट नगरपालिका क्षेत्र के वाडं 2 मे स्थित ऐतिहासिक धरोहर चंदू बावडी के पुन.जीर्णोद्वार करवाने की मांग को लेकर नगरवासियों ने जुलुस निकाल एसडीएम कार्यालय पहुंच एसडीएम कालुराम खौड को ज्ञापन दिया।
आमेट नगरपालिका क्षैत्र के वाडं 2 के लोग नगर के मध्य चन्दू बावडी पर एकत्रित हुए जंहा से ढोल की आवाज के जुलुस के रूप मे तकीया,होलीथान, लक्ष्मीबाजार होते हुए नगरपालिका व एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर राजसमंद जिला कलेक्टर के नाम लिखा एक ज्ञापन एसडीएम कालुराम खोड को दिया। उसमे बताया गया कि नगर के वाडं 2 मे चंदू बावडी नाम की एक पुरानी बावडी बनी हुई है। जो करीब 6 माह पूर्व अचानक ढह गई थी।जिसकी सूचना वाडंवासीयो द्रारा 14 फरवरी 2019 दी गई थी। जिसपर 26 फरवरी 2019 को नगरपालिका बोडं की बैठक मे क्षतिग्रस्त चंदू बावडी के संबध के एजेंडे मे बाडं द्रारा प्रस्ताव पारित होने के बावजूद आज 5 माह गुजर जाने के बाद भी उक्त बावडी के संबध मे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरु नही किया गया है। बावडी काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।जिससे बारिश के दिनों मे कभी भी बडा हादसा हो सकता हैं। बावडी के चारों घनी आबादी निवास करती हैं।कभी भी जान माल का नुकसान होने की संभावना है। नगरपालिका चेयरमैन व पालिका प्रशासन की हटधर्मिता से उक्त कार्य मे विलंभ हो रहा है।ज्ञापन मे प्रशासन को चेतावनी दी गई है। की 3 दिवस के भीतर बावडी को पुन.जीर्णोद्वार करे अन्यथा पालिका प्रशासन के विरुद्ध जन आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता प्रदीपसिंह राठौड,पुष्पेंद्र जांगिड़, घनश्याम सिकलीगर, रतनलाल कीर,मीठालाल कीर.रतनलाल जीनगर, हुसैनी भाई,ताहीर शोरघर,कालुराम,अय्यूब हुसैन,बंशीलाल, मनिष लक्षकार, जुबैदा सहित बडी संख्या मे महिला-पुरूष वाडवासी मौजूद थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें