📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
आमेट

Amet news : प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार 41 डिग्री तापमान के सामने आमजन हुआ बेहाल उपकरण हुए फेल

📅 10 May 2024, 12:24 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार 41 डिग्री तापमान के सामने आमजन हुआ बेहाल उपकरण हुए फेल
Amet news : प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार 41 डिग्री तापमान के सामने आमजन हुआ बेहाल उपकरण हुए फेल

आमेट.

MADHVENDRA SINGH RAJPUT

प्रचंड गर्मी का रोद्र रूप देखने को मिला। मई महीने के पहले सप्ताह में ही भीषण गर्मी के चलते नगरवासी बेहाल हो गए। 41 डिग्री तापमान के चलते बाजार, गलियां सुनसान हो गई।

प्रचंड गर्मी के सामने पंखे,कूलर, एसी तक फेल होते नजर आए। नगर के लक्ष्मी बाजार ,हॉस्पिटल रोड,मुख्य बस स्टैंड सहित गली मोहल्ले दोपहर को आमजन के बिना खाली नजर आए। वही आमजन इस गर्मी के बचने के लिए ठंडा पेय पदार्थ पीकर अथवा खुद को कपड़े से ढककर जतन करते हुए दिखाई दिए।

लोगों ने बताया कि इस मई के महीने की शुरुआत में 41 डिग्री तापमान आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी की दस्तक दे रहा है।अक्षय तृतीया के वजह से लोगो के घरों में होने वाले मांगलिक कार्यों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। चिकित्सको की राय है की प्रचंड गर्मी में दोपहर 12:00 से लेकर 4:00 बजे तक जितना हो सके लोग अपने घरों में, दफ्तरों में रहे तथा इस गर्मी से अपना बचाव में ज्यादा पानी व शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें